Monday, September 2, 2019

आत्मा क्या है

आत्मा क्या है किसी ने देखी  है 
किसी ने भी नहीं देखी  है 
सभी ने शरीर देखा है 
फिर आत्मा के अस्तित्व को हम कैसे जाने 
आत्मा है या नहीं यह अनुभूति का प्रश्न है 
आत्मा की अनुभूति कैसे 
की जा सकती है 
आत्मा विचारो का पुंज है 
विचार के कई प्रकार हो सकते है 
विचारो का आकार प्रकार और ऊर्जा को 
हम आत्मा मान सकते है 
व्यक्ति अपने विचारो को शब्दों के द्वारा प्रकट करता है 
व्यक्ति के शरीर की मृत्यु होने पर 
व्यक्ति का भौतिक अस्तित्व समाप्त हो जाता है 
परन्तु विचारो की ऊर्जा समाप्त नहीं होती 
विचार अमर होते है 
इसलिए आत्मा भी अमर होती है 
विचारो की ऊर्जा सतो गुणी रजो गुणी 
तमो गुणी हो सकती है 
इसलिए हमें विचारो को नियंत्रित करने का 
अभ्यास करना चाहिये 
विचारो को नियंत्रित करने की पध्दति को 
ध्यान कहा जाता है