भगवान् बल भद्र के सम्बन्ध में यह सभी को ज्ञात है
की वे भूमि पुत्र थे किसानो के देवता कहे जाते है
भगवान् बल भद्र शेष नाग के अवतार थे
शेषनाग के बारे में हिन्दू धर्म में यह मान्यता है
की उन्होंने समूर्ण पृथ्वी का भार अपने सहस्त्रो फनो पर उठा रखा है
अर्थात उन्होंने पृथ्वी का संतुलन अपने सहस्त्रो फनो पर बना रखा है
आशय यह है की जिस प्रकार से शेष नाग के
मानव अवतार बल राम ने पृथ्वी पर कृषि पर
ध्यान देकर पर्यावरण संतुलित करने का सन्देश दिया
उसी प्रकार से भगवान् शेष नाग ने सहस्त्रो फनो पर पृथ्वी को धारण कर
यह सन्देश दिया है की यदि पर्यावरण को संतुलित करने हेतु
सह्त्रो उपाय करने की आवश्यकता है
यदि हमने पर्यावरण को बचाने के उपाय नहीं किये तो
पृथ्वी पर प्रलय आने से कोई भी नहीं बचा पायेगा
भगवान् विष्णु का संधि विच्छेद किये जाने पर विश्व +अणु होता है
अर्थात ईश्वर का वह स्वरूप जो ब्रह्मांड के कण कण में व्याप्त है
भगवान् शेष नाग भगवान् विष्णु के अनुगामी थे
इसलिए विश्व के प्रत्येक अणु को तभी हम
पर्यावरण के अनुकूल बना सकते है
जब हम भगवान् शेषनाग द्वारा बताये गए मार्ग का अनुसरण करेगे
भगवान् शेष नाग के भौतिक रूप स्वरूप पृथ्वी पर
विद्यमान सर्प जाती के प्राणी है
जो हमारे खाद्य भण्डार को समाप्त करने वाले प्राणी चूहों
को डस कर खाद्य का सरंक्षण करते है
पर्यावरण का पहला सूत्र खाद्य श्रृंखला को बचाया जाए