UNIVERSE
Total Pageviews
Wednesday, March 25, 2026
आत्म सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा
Tuesday, March 10, 2026
नेत्रदान
मानव जीवन में दान आध्यात्मिक के महत्व के साथ सामाजिक महत्व भी है l दान की महिमा का हमारे ग्रंथों में महिमा बताई गई है
यस्ते दद्वाॅँ इन्द्र यस्ते अस्ति दाता राधांसी शुभती।
अस्मभ्यं तत् त्वावतः स्तोतॄभ्यो रास्व सत्पते॥
दान के अनेक प्रकार होते है धन दान अन्न दान रक्त दान शिक्षा दान , अभय दान, जीवन दान इत्यादि , परन्तु दान तभी सार्थक होता है जबकि वह सुपात्र व्यक्ति को दिया गया हो l जिज्ञासु व्यक्ति की दिया शिक्षा और ज्ञान का दान व्यक्ति के साथ समाज और राष्ट्र का भी हित करता है l दरिद्र और दुर्बल व्यक्ति को दिया गया धन का दान उसकी मूल भूत आवश्यकताओं की पूर्ति करता है l जबकि विद्वान शिक्षक और गुरु को दिया गया गया धन का दान समाज को ज्ञान की दृष्टि समर्थ बनाता है l कभी कभी कितना भी धन हो व्यक्ति के पास अन्न की उपलब्धता नहीं होती प्रकृति विचरते कई जीव पशु पक्षी आहार न मिलने के कारण प्राण त्याग देते है l ऐसे समय अन्न दान का महत्व अत्यधिक होता है l परंतु शारीरिक और मानसिक रूप से समर्थ होने के बावजूद जो लोग भीख मांगने हेतु घूमते रहते है , उनको दिया गया कोई भी दान हानिकारक होता है l ऐसा दान व्यक्तियों में परजीवी प्रकृति और आलस्य को बढ़ावा देने के साथ व्यसनों की वृद्धि का भी कारण होता है l
परिस्थितियों से सताये गए और हमारी शरण में आए व्यक्तिऔर समाज को स्वीकार कर उनके पुनर्वास कराना भी एक प्रकार का दान है l पराजित पक्ष को उनका राज्य लौटा देना , कुछ शर्तों के साथ उन्हें जीवन दान देना , पुराना गौरव लौटा देना अभय दान कहलाता है जो प्राचीन काल में हमारे देश के पराक्रमी राजाओं में किया है l
सबसे महत्वपूर्ण है जीवन दान l वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या को देखते हुए तथा रक्त की अल्पता के कारण प्रसूता स्त्रियों की मृत्यु देखते हुए रक्त दान को जीवन दान कहा जाता है लेकिन हमारे समाज में ऐसे व्यक्तियों की संख्या भी कम नहीं है जो या तो जन्मे नेत्रहीन है या बाद में किन्हीं कारणों से नैत्र ज्योति खो चुके है l ऐसे व्यक्तियों के लिए इस दुनिया का सौंदर्य व्यर्थ है l वे जीवन में अंधकार होने से दृश्य अनुभूतियों से वंचित रह जाते है l जीवन के सामान्य काम काज करने में भी कठिनाई महसूस करते है बिना किसी व्यक्ति के सहयोग के न तो घर से निकल पाते है और नहीं वांछित स्थान पर जा सकते है l अर्थ के इस युग में वे जीवनयापन हेतु योग्य होने के बावजूद आजीविका भी अर्जित नहीं कर पाते है नेत्र दान ऐसे व्यक्तियों को जीवन में प्रकाश उपलब्ध कराता है , आर्थिक स्वालंबन प्रदान करता है जीवन के आनन्द की अनुभूतियां प्रदान करता है l
इस संसार में बहुत से ऐसे लोग है l जो जीवन की आयु पूर्ण कर चुके है और उनके नेत्र स्वस्थ है l ऐसे भी लोग है जो अकाल मृत्य को प्राप्त कर चुके परंतु नेत्र स्वाभाविक अवस्था में है ऐसे लोगों में कुछ नेत्र दान कर देते है तो नेत्र हीन व्यक्तियों के जीवन में नई उम्मीद किरण जाग सकती है और वे अपना स्वाभाविक जीवन जी सकते है l ऐसे नेत्र दानी आत्माओं को परमपिता परमात्मा का प्रकाश लोक प्राप्त होता है क्योंकि उन्हें किसी व्यक्ति का जीवन प्रकाशित किया है वास्तव में ऐसे व्यक्ति प्रकाश होते है l
Saturday, January 10, 2026
समीक्षा- भारतीय कला के बहुआयाम
अद्विविक पब्लिकेशन से प्रकाशित पुस्तक भारतीय कला के बहु आयाम कला वैदिक काल से लगाकर जैन एवं बौद्ध युग के दौरान शिल्प सृजन भित्ति चित्रों लघु चित्रों और उनके पीछे छुपे जीवन और अध्यात्म दर्शन को स्पष्ट करती है l प्राचीन वैदिक ग्रंथों में कलाओं के बारे में संदर्भ देती है l भाषा की सहजता सरलता इस पुस्तक के अध्यायों की विशेषता है l
Thursday, April 24, 2025
कर्तव्य
Sunday, February 9, 2025
कर्मयोगी
Sunday, December 29, 2024
पर्यावरण उद्यान
मानव मन का स्वभाव है उसे सौंदर्य दूरस्थ दिखाई देता है अपने आस पास दिखाई नहीं देता है l बुराइयां अपने निकट रहने वाले व्यक्तियों में दिखाई देती है l अच्छाईयां या तो स्वयं में दिखाईं देती या दूर के लोगों में दिखाई देती है l हमे। चाहिए कि हम अपने आस पास परिवेश में बिखरे सौंदर्य और सद गुणों को देखे l
Wednesday, December 4, 2024
लोक गीत
राजस्थानी लोक गीत हमारी लोक परम्परा और लोक संस्कृति परिचायक है l लोक गीतों के माध्यम से हमारे लोक गायक और गायिकाएं विलुप्त होते वाद्य यंत्रों से संगीत देकर लोक देवताओं की स्तुति करते है
इस प्रकार के लोक गीत सुनने में अत्यंत मधुर लगते है l लोक गायक और गायिकाओं को भले ही औपचारिक रूप से संगीत की शिक्षा न मिली हो, परन्तु उनके स्वर की विशिष्टता हमारे तन मन में ताजगी भर देती है
