Total Pageviews

Saturday, September 15, 2018

उत्सव धर्मिता

उत्सव धर्मिता बहुत अच्छी है 
व्यक्ति को उत्सव प्रिय होना चाहिए 
उत्सव से व्यक्ति में उमंगें आती है 
उमंग और उत्साह की स्फूर्ति से 
व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर हो जाता है 
उत्सव सार्वजनिक रूप से मनाया जाए तो 
सामाजिक जीवन में 
आनंद का संचार होने लगता है  
परन्तु सार्वजनिक रूप से
 उत्सव मनाने के पीछे जो उद्देश्य थे 
वे धीरे धीरे विस्मृत होते जा रहे है 
निरंतर नवीन कुरीतिया 
और गलत परम्पराये स्थान लेने लगी है 
उत्सव के बहाने 
जबरन चन्दा वसूली ने उत्सव के 
आध्यात्मिक महत्व को 
समाप्त कर दिया है 
उत्सवो  के नाम पर महिलाओ से 
छेड़ खानी कन्याओ के  प्रति  
अश्लील व्यवहार 
नव युवको की उद्दंडता ने 
हमारी शुचित सांस्कृतिक परम्पराओ 
धर्मिक मान्यताओं को 
तोड़ने का प्रयास ही किया है
सड़को पर भीमकाय प्रतिमाऔ के नाम पर 
मार्ग पर अतिक्रमण और 
 देर रात्रि तक  कोलाहल पूर्ण वातावरण 
निर्मित कर हम आवगमन को 
अवरोधित ही नहीं करते है 
अपितु अस्वस्थ और वृध्द व्यक्तियो के 
ह्रदय व्यथित करने के साथ 
विद्यार्थियों के अध्ययन में भी 
बाधा कारित करते है 
उत्सव वह है हमें अपने उत्स से जोड़े
 वह नहीं जो पारस्परिक सम्बन्धो को तोड़े 
इसलिए हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि
 हम उत्सव धर्मिता को बचाये
 




Monday, September 3, 2018

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व

श्री कृष्ण जन्माष्ठमी पर 
श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व का दर्शन करना आवश्यक है 
श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व बहु आयामी है
 प्रश्न यह है कि 
 हम उन्हें किस रूप में देखना चाहते है
श्रीकृष्ण जब गोकुल में गाये चराते थे 
तब पशु पालक थे 
श्रीकृष्ण जब रथ के सारथी थे 
 तब वे कुशल चालक थे 
श्री कृष्ण जब बासुरी बजाते थे 
तब वे संगीतकार थे 
वे जब छंद के रूप गीता का उपदेश कर रहे थे 
तब गीतकार  थे
जब ध्यान मग्न हो जाते थे
 तब वे योगी थे 
निर्धन मित्र सुदामा को सहायता पहुंचाते थे 
तब परम मित्र थे 
वे किंकर्तव्य विमूढ़ अर्जुन के भ्रम दूर कर रहे थे 
तब मार्ग दर्शक थे 
वे रण योध्दा थे ,ज्ञान के पुरोधा थे,
 सम्मोहन से मोहन थे 
नीतिज्ञ और प्रेम के प्रतीक थे
माता पिता को बंधनो से मुक्त किया
 तब वे पुत्र थे 
गुरु पुत्रो को वरुण लोक से मुक्त करवा कर लाये 
तब सच्चे शिष्य थे 
वनवासी पांडवो को वन में भेट कर 
सहायता करते थे 
तब वे सज्जनो के सहायक थे 
द्वारकाधीश थे 
तब समृध्दि और शांति के नायक थे 
उन्होंने पतित नारिया का उध्दार कर 
समाज सुधारक कार्य किया 
सामान्य मनुष्य की तरह 
प्रतिकुलताओ में जीकर 
संघर्ष का सन्देश दिया 
उन्होंने यथार्थ को स्वीकारा 
समय पूरा होने पर मृत्यु का वरण  किया
उनके व्यक्तित्व कर आज भी 
हमें नवीन दिशाए मिलती है 
मन का नैराश्य दूर होता है
 नित नवीन आशाये खिलती है 
श्री कृष्ण एक इतिहास नहीं
 वर्तमान में मिलती प्रेरणा नव है 
श्रीकृष्ण मात्र प्रतिमा नहीं 
आध्यात्मिक अनुभव है
उनके व्यक्तित्व की विशालता 
की अनुभूति हमें रोमांचित कर देती है 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है उनकी याद 
भावनाये गोपियों से निखरती है