Total Pageviews
Friday, March 15, 2013
नाग और शिव
शिव जी के गले में जहरीला नाग होता है
जो निरंतर अपनी जिव्हा को लपलपा कर आस पास के वातावरण में व्याप्त वातारण से संवेदनाये ग्रहण करता है
नाग के वैसे तो कई दांत होते है
परन्तु विषैले दो ही दांत होते है
निरंतर नित्य हम शिव जी के दर्शन कर
उनका ध्यान कर चिन्तन में उनको बसाए रखते है
कभी हमने उनके गले लिपटने वाले नाग को
व्यवहारिक जीवन से जोड़ कर नहीं देखा है
यदि हम वास्तविक जीवन में उसके निहितार्थ देखे तो
मानव मन में विद्वेष घृणा से युक्त विषैले
विचारों की प्रधानता रहती है
शिव जी का उपरोक्त चित्र यह दर्शाता है की
व्यक्ति को मन से नाग के सामान विषैले
विद्वेष युक्त विचारों को बाहर निकाल देना चाहिए
ऐसा नहीं किये जाने पर हमारा समस्त चिंतन
विषाक्त कलुषित और एक पक्षीय हो जाता है
जो जीवन में नकारात्मक परिणाम देता है
श्रेष्ठ और वांछित परिणाम को हम जीवन में
सकारात्मक सोच से ही प्राप्त कर सकते है
नाग के विषैलेपन का कारण दो विष दन्त होते है
व्यवहारिक जीवन में व्यक्ति को मानसिक पीड़ा
पहुंचाने के लिए दो विष वचन ही पर्याप्त होते है
इसलिए किसी प्रकार के उदगार को व्यक्त करने के लिए वातावरण पूरी तरह परखने के पश्चात ही
शब्द तोल कर बोलना चाहिए
अन्यथा बिना सोचे समझे अनर्गल प्रलाप करने वाले
व्यक्ति को विरोधी पक्ष उसी प्रकार कुचलते देते है
जैसे अकारण डसने वाले नाग को
लोग असमय लोग कुचलते कर मार डालते है
Thursday, March 14, 2013
विश्वास कहा बचा है
बीमारी और गलतियों को छुपाने का प्रभाव
मनुष्य पर एक जैसा होता है
बीमारी को छुपाने पर बीमारी बढ़ती है
गलतियों को छुपाने पर आदमी की आदते बिगड़ती है
इसलिए बीमारी को छुपाओ मत
बीमारी को छुपाकर उसे महामारी बनाओ मत
गलतियों की पुनरावृत्ति आदमी को अपराधी बना देती है
व्यक्तित्व को विकृत कर इंसान को पूरी तरह आदिम बना देती है
आधुनिक युग में भी कई लोग आदिम इंसान होते है
बुराइयो में लिप्त होकर मानवीय मूल्यों को खो देते है
रिश्तो में विश्वसनीयता को संदेहों ने डसा है
धोखो के धरातल पर खड़े है
विश्वास कहा बचा है
मनुष्य पर एक जैसा होता है
बीमारी को छुपाने पर बीमारी बढ़ती है
गलतियों को छुपाने पर आदमी की आदते बिगड़ती है
इसलिए बीमारी को छुपाओ मत
बीमारी को छुपाकर उसे महामारी बनाओ मत
गलतियों की पुनरावृत्ति आदमी को अपराधी बना देती है
व्यक्तित्व को विकृत कर इंसान को पूरी तरह आदिम बना देती है
आधुनिक युग में भी कई लोग आदिम इंसान होते है
बुराइयो में लिप्त होकर मानवीय मूल्यों को खो देते है
रिश्तो में विश्वसनीयता को संदेहों ने डसा है
धोखो के धरातल पर खड़े है
विश्वास कहा बचा है
Saturday, March 9, 2013
भगवान् शिव
महाकालेश्वर , ओङ्कारेश्वर ,रामेश्वर ,घ्रिश्नेश्वर भीमाशंकर ,
मल्लिकार्जुन, सोमनाथ,, विश्वनाथ वैद्यनाथ ,केदारनाथ
इत्यादि नामो के अतिरिक्त भगवान् शिव को उज्जैंन में
राजा के रूप में
राजा के रूप में
तो नर्मदा तट पर बसी नगरी धर्मपुरी में जागीरदार
बिल्वामृत्तेश्वर के रूप में संबोधित किया जाता है
आवश्यकता वातावरण क्षेत्र के अनुरूप
भगवान शिव को हम वैसा ही मानते है पूजते है
भगवान शिव को हम वैसा ही मानते है पूजते है
जैसा हमें उचित लगता है भगवान शिव ऐसे देव है
जो न तो किसी परम्परा से बंधे है न किसी वेश परिवेश से बंधे
जैसा श्रृंगार कर दो वे वैसे ही बन जाते है
परन्तु मनुष्य परिवेश के अनुसार न तो वेश बदलता है
न ही उसके आचार विचार भाषा में कोई अंतर आता है
भगवान् शिव के भिन्न स्वरूप हमें यह प्रेरणा देते है की
व्यक्ति को आवश्यकता के अनुसार
अपनी भूमिका निर्धारित कर लेनी चाहिए
अपनी भूमिका निर्धारित कर लेनी चाहिए
तभी वह सर्वस्वीकार्य हो सकता है
जीवेम शरदः शतं
देह नश्वर है इस तथ्य के बावजूद
संसार में हर व्यक्ति सौ वर्ष तक जीना चाहता है
परन्तु हम ऐसे बहुत से लोगो को जानते है
परन्तु हम ऐसे बहुत से लोगो को जानते है
जो सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर लेते है पर रुग्ण रहते हुए
रग्ण अशक्त रहते कोई व्यक्ति सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर भी ले तो
रग्ण अशक्त रहते कोई व्यक्ति सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर भी ले तो
ऐसी शतायु रहने का क्या लाभ
सौ वर्ष तक व्यक्ति जिए तो कैसा जिए
यह यजुर्वेद का यह मन्त्र बताता है
"ॐ तच्चक्षुर्देवहितं पुरस्ताच्छुक्रमच्चरत पश्येम शरदः शतं जीवेम शरदः शतं शृणुयाम शरदः शत्मप्र ब्रवाम शरद शतमदीना स्याम शरदशतम भूयश्च शरदः
शतात “
अर्थात -सर्व जगत उत्पादक ब्रह्म को सौ वर्ष तक देखे
"ॐ तच्चक्षुर्देवहितं पुरस्ताच्छुक्रमच्चरत पश्येम शरदः शतं जीवेम शरदः शतं शृणुयाम शरदः शत्मप्र ब्रवाम शरद शतमदीना स्याम शरदशतम भूयश्च शरदः
शतात “
अर्थात -सर्व जगत उत्पादक ब्रह्म को सौ वर्ष तक देखे
उसके सहारे सौ वर्ष तक जीए
सौ वर्ष तक उसका गुणगान सुने
उसी ब्रह्म का सौ वर्ष तक उपदेश करे
उसी की कृपा से सौ वर्ष तक किसी के अधीन न रहे
उसी ईश्वर की आज्ञा पालन और कृपा से सौ वर्ष उपरान्त भी हम लोग देखे
,जीवे सुने ,सुनावे और स्वतंत्र रहे
उक्त मन्त्र जो वैदिक संध्या में उच्चारित किया जाता है
उक्त मन्त्र जो वैदिक संध्या में उच्चारित किया जाता है
यह तथ्य प्रकट करता है की मात्र सौ वर्ष तक जीना पर्याप्त नहीं है
सौ वर्ष तक सुनते रहना
सौ वर्ष तक सुनते रहना
देखते रहना चलते रहना ,बोलते रहना भी आवश्यक है
तभी तो शतायु सही अर्थो में हम रह पायेगे
सौ वर्ष इस प्रकार जीने का क्या रहस्य है ?
सौ वर्ष इस प्रकार जीने का क्या रहस्य है ?
इस बात को भी समझना आवश्यक है
प्राचीन काल में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चार आश्रम होते थे
प्रथम ब्रह्मचर्य आश्रम द्वितीय गृहस्थाश्रम तृतीय वानप्रस्थाश्रम
प्रथम ब्रह्मचर्य आश्रम द्वितीय गृहस्थाश्रम तृतीय वानप्रस्थाश्रम
चतुर्थ संन्यास आश्रम वर्तमान में हम यदि चारो आश्रमों को
उनकी निर्धारित अवधि अर्थात पच्चीस -पच्चीस वर्षो तक जी पाए
तो कोई आश्चर्य नहीं की उपरोक्त मन्त्र की भावना के अनुरूप
सौ तक जीवन पूर्ण कर पाए
विशेष रूप से ब्रह्म चर्य आश्रम को पच्चीस वर्ष तक जीना परम आवश्यक है
विशेष रूप से ब्रह्म चर्य आश्रम को पच्चीस वर्ष तक जीना परम आवश्यक है
कोई व्यक्ति जितनी आयु ब्रह्मचर्य आश्रम में व्यतीत करता है
उसकी चार गुना आयु तक वह स्वस्थ रह कर अपनी आयु पूर्ण कर सकता है
हम देखते है कि वर्तमान में ब्रह्मचर्य आश्रम की व्यवस्था
जैसे जैसे समाप्त होती जा रही है लोगो की ओसत आयु कम होती जा रही है
Tuesday, March 5, 2013
संतुष्टि और संतोषी माता
संतुष्टि और तृप्ति एक दूसरे की पर्यायवाची है
संतोषी व्यक्ति स्वयं तो संतुष्ट रहता ही है
सम्पूर्ण परिवार में वह अपनी संतुष्टि भावना को प्रसारित कर
परिवेश में आनंद की अनुभूति का प्रसाद बांटता रहता है
प्रत्येक व्यक्ति के संतुष्टि के स्तर अलग -अलग होते है
जो व्यक्ति जितना संतुष्ट है वह उतना ही परिपुष्ट है
संतोषी व्यक्ति अल्प मात्रा में पदार्थ की प्राप्ति को भी
ईश्वरीय आशीष समझता है
असंतुष्ट व्यक्ति विश्व के समस्त पदार्थ मिलने के बावजूद
स्वयम को कोरा समझता है
महिलाओं में असंतोष का भाव अक्सर गृह कलह का कारण बन जाता है
गृह कलह से परिवार में में विखंडन होने की स्थिति बन जाती है
परिवार संस्थाओं को बचाने के लिए संतुष्टि की भावना
सभी व्यक्तियों में रहे यह आवश्यक है
संतोषी माता के व्रत किये जाने के पीछे भी यही आशय है
की परिवार की महिलाए अपने ह्रदय में संतुष्टि की भावना को बनाए रखे
संतोषी माता के प्रसाद के रूप में चने और गुड़ का उपयोग यह प्रगट करता है
व्यक्ति सहज रूप से उपलब्ध पदार्थ को ग्रहण करे अप्राप्य वस्तु या पदार्थो
के प्रति तृष्णा की भावना न रखे तो परिवार में सहज ही
सम्पन्नता आने लगती है
अन्यथा अपनी क्षमता से अधिक व्यय कर साधनों को अपेक्षा रखने वाले व्यक्ति सेश्री और सम्पन्नता दूर होती जाती है
Tuesday, February 26, 2013
मन्त्र यंत्र तंत्र
-->
मन्त्र यंत्र तंत्र का प्रयोग अक्सर तांत्रिको द्वारा किये जाने वाले
कर्म काण्ड अनुष्ठानो के लिए किया जाता है
कर्म काण्ड अनुष्ठानो के लिए किया जाता है
परन्तु उक्त शब्दों का हमारे दैनिक जीवन किये जाने वाले
नित्य कार्यो उनकी भूमिकाओं से बहुत अधिक होता है
जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने सूत्र ही मन्त्र यंत्र और तंत्र है
उक्त सूक्त गणितीय सूत्र है जो जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाइयो पर
विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है
हम जीवन में असफलता प्राप्त क्यों करते है
क्योकि बिना मंत्रणा बिना किसी योजना के हम कार्य प्रारंभ कर देते है
मन्त्र को प्रथम स्थान पर रखने का तात्पर्य यह है
की सर्वप्रथम किसी भी कार्य योजना को क्रियान्वित करने के पूर्व
उसके सभी पहलुओ पर अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए
यंत्र का तात्पर्य यह है की सोचे गए कार्य की अपने मन में
रेखा चित्र खीच लेना चाहिए तदपश्चाद वांछित लक्ष्य की और
अग्रसर होने के लिए प्रयत्न प्रारम्भ कर लेना चाहिए
हमारे यत्न ठीक उसी प्रकार होने चाहिए
जिस प्रकार पूजा में रखे जाने वाले ताम्र यंत्र पर बने
रेखाचित्रअलग -अलग कार्यो के लिए अलग -व्यूह रचना दर्शाते है
क्योकि बिना व्यूह रचना बिना रण-नीती के
इच्छित कार्य शीघ्रता एवं पूरी कुशलता के साथ
सम्पन्न नहीं किया जा सकता है
तंत्र अर्थात किसी कार्य को मूर्त रूप देना
अर्थात धरातल पर कल्पना को साकार करना
मन्त्र यंत्र के पश्चात तंत्र की और अग्रसर होने का आशय भी यह है
मन्त्र यंत्र के पश्चात तंत्र की और अग्रसर होने का आशय भी यह है
कि सम्पूर्ण तैयारी के पश्चात ही किसी कार्य को मूर्त रूप देना चाहिए
अन्यथा योजनाये विफल होने कि संभावना रहती है
Subscribe to:
Posts (Atom)