Total Pageviews

Monday, December 28, 2015

मौसम

सर्द हवाओ ने मचा दी हल चल
गहरी संवेदनाओ को खरौचा है |
मौसम को गाली दे दे कर
किस कमबख्त ने उसको कोसा है ?
मौसम अनुभूतियों का सुखद स्पर्श है
 प्रकृति माँ का लाड है दुलार है
 मौसम की खूबसूरत उंगलियो से
विधाता लुटाते प्यार है
गहरी सर्द रातो में होती गहरी शान्ति है
नदिया सरोवर समुद्र तट पर होता
शब्दहीन संवाद मिट जाती समस्त भ्रान्ति है
इसलिए हम मौसम नहीं लड़े
हँसते खेलतें मौसम की मस्ती में
हो जाए खड़े
मौसम हमे भीतर से तर
बाहर से बेहतर बना देगा
मौसम का पावन अनुभव
आध्यात्मिक सुगंध की तरह सदा
हमारी आत्मा के संग रहेगा

Monday, December 21, 2015

संवेदना की कथा

कथा में हो रहे धार्मिक और मार्मिक उपदेशो से 
श्रोताऔ के भाव आखो में अश्रु के माध्यम से निकल रहे थे 
कथा वाचक संत की संवेदनाये 
प्रवचनों के द्वारा मुखरित हो रही थी 
कथा होने के उपरान्त एक बूढी महिला ने 
जीर्ण शीर्ण वस्त्रो से रखी अपनी पोटली में से
 महाराज को भाव स्वरूप ५०० रूपये की राशि भेट की 
जो उन्होंने चुपचाप ग्रहण कर ली 
थोड़ी ही देर पश्चात एक प्रवासी भारतीय द्वारा 
भूत काल में दिए गए दान की प्रशस्ति मंच पर
 उद घोषित हो रही थी  
अपनी कीर्ति सुन कर प्रवासी भारतीय सज्जन 
फुले नहीं समा रहे थे 
उनके अहंकार की तुष्टि और पुष्टि हो रही थी 
बूढी वृध्दा लकड़ी को टेक टेक अपने पोते को कथा से लिए घर की ओर
भाव विभोर हो चली जा रही थी 
कथा वाचक संत की संवेदना  मात्र 
प्रवासी भारतीय  व्यक्ति की महादानी प्रवृत्ति को 
नमन कर रही थी  
बस मेरे मन में एक चुभता सवाल था कि
  क्या संत की उपदेशो में दर्शित संवेदना 
 कृत्रिमता  का आवरण लिए थी ? 
वृध्दा के भाव मौन होकर भी भगवत सत्ता की 
अनुभूति से मन  को अभिभूत अभी भी करा रहा है

Thursday, December 17, 2015

धर्म का मर्म

धर्म मात्र पूजा पध्दति नहीं है
 धर्म आचरण का विषय है 
जो लोग धर्म को मात्र पूजा पध्दति ही मानते है
वे धार्मिक कट्टरवाद को बढ़ावा देते है 
जब हम महापुरुषों का अनुशरण करने में 
असमर्थ पाते है 
तब हम महापुरुषों को देवता बना देते है 
उन्हें पूजने लग जाते है पूजते हुए 
हम महापुरुषों के द्वारा रचित विचारो 
बताये मार्ग को भूल जाते है 
सच्चा धार्मिक व्यक्ति महापुरुषों के
 विचारो और चरित्र अपनाता है
धर्म को पाखण्ड बना कर 
समाज को खंड खंड करने से 
हम धर्म  के मर्म को ही चोट पहुचाते है

Thursday, November 26, 2015

जीवन के सूत्र

दूसरे व्यक्ति के परिश्रम धन और समय का मूल्य वह व्यक्ति ही समझ सकता है जो स्वयं परिश्रमी और समय का पाबन्द हो दुसरो को ईमानदारी का पाठ पढाने वाला स्वयं ईमानदारी से कार्य करे तो उसका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है अन्यथा वह मात्र उपदेश ही रह जाता है जीवन में जिसने पुरुषार्थ से कुछ भी नहीं पाया उसके मुख से त्याग की बाते अच्छी नहीं लगती
सभी सुख सुविधाये विद्यमान रहते अभावो रहने का अभ्यास सच्चा वैराग्य है स्वास्थ्य अच्छा रहने के बावजूद अल्प आहार ग्रहण करना भी व्रत के सामान है स्वास्थ्य खराब होने पाचन तन्त्र अनियमित होने जो व्रत करे वह व्रत उपवास न होकर उपचार है जैसे कोई व्यक्ति एक दिन के व्यायाम से पहलवान नहीं बन जाता उसी प्रकार कोई व्यक्ति क्षणिक अध्धयन से विद्वान नहीं बनता निरंतर अभ्यास किसी भी क्षेत्र में पूर्णता प्राप्त करने के लिए अभ्यास करना आवश्यक है

Wednesday, November 25, 2015

शुभ लाभ

लाभ हमेशा शुभ हो यह आवश्यक नहीं है
अनुचित साधनो उपायो से 
अर्जित लाभ अशुभ होता है 
ऐसा लाभ आपने साथ 
अशुभ संकेतो को ले आता है
इसलिए हिन्दू रीती रिवाजो 
तीज त्यौहारो पर शुभ को लाभ से 
अधिक महत्व दिया गया है 
कर्म यदि शुभ हो तो लाभ प्राप्त हो ही जाता है
 अधिक न सही पर जितनी मात्रा में भी हो 
शुभ कर्मो से लाभ प्राप्त होता है 
वह इस प्रकार का निवेश होता है 
जिससे निरंतर लंबे समय तक 
कई प्रकार के लाभ मिलते रहते है 
जबकि लाभ को आगे रख कर 
जो भी कार्य किया जाता है 
उसमे अशुभ कर्म की प्रधानता रहती है
 ऐसे कर्मो से अर्जित धन तमो गुण से युक्त होता है अतः लाभ शुभ के स्थान पर 
शुभ लाभ का अधिक महत्व है 
जो व्यक्ति केवल लाभ की भावना से कार्य करता है उसे समाज में स्वार्थी कहा जाता है
 और जो व्यक्ति शुभ संकल्पों की 
पूर्ति के लिए पुरुषार्थ करता है
 उसे परमार्थी परोपकारी कहा जाता है 
 समाज में लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी प्राप्त करता है

Tuesday, November 24, 2015

सुख और दुःख

सुख दुःख एक ही सिक्के के दो पहलू है
सुख कोई  परोसी हुई थाली नहीं है
 जो सीधे ही किसी को सहज ही प्राप्त हो जाए 
वास्तव में हम रिश्तों से सुख उठाना तो चाहते है 
पर रिश्तों को सीचना नहीं चाहते 
दुसरो को सुख देना नहीं चाहते 
परन्तु स्वयं सुख पाना चाहते है 
सुख और दुःख क्रिया और प्रतिक्रिया है 
यदि  सुख पाना चाहते है तो 
तो दुसरो को सुख देना होगा 
यदि हम किसी प्रकार के दुःख भोग रहे है तो 
अवश्य ही हमारे जाने अनजाने कर्मो से 
कोई व्यक्ति दुखी रहा होगा
व्यक्ति सुखी होने होने के ढेरो उपाय करता है
 साधनो में सुख ढूंढता है 
पर सुख प्राप्ति का सामान्य सूत्र नहीं जानता 
कई लोग तो दुसरो के दुःख में अपना सुख ढूँढते है और दूसरे के सुख में अपना दुःख
 ऐसे व्यक्ति सुखी होने के  लिए
 दुसरो को दुखी करने के लिए 
तरह तरह के उपाय करते है 
दुःख होता नहीं दुःख पैदा करते है 
भूल जाते है कि सुख मिलता नहीं है 
सुख कमाना पड़ता है

Friday, November 13, 2015

राहुल की जिद

राहुल हर बात के लिए जिद करता था छोटी छोटी वस्तुओ की मांग पर वह अड़ जाता था जीवन मरण का प्रश्न बना लेता था आखिर उसकी जिद पूरी करने वाले उसके पिता जो थे  धीरे धीरे राहुल उम्र बढ़ती गई पिता से उसकी अपेक्षाएं भी उसी अनुपात में बढ़ने लगी महंगाई के इस युग राहुल के पिता की सीमित आय राहुल की जिद पूरी करने में समर्थ नहीं थी राहुल का स्वकेंद्रित स्वभाव कभी खुद की असीमित आवश्यकताओ के आगे सोचने का अवसर प्रदान नहीं करता परन्तु निरंतर दायित्वों के भार और ढलती हुई उम्र के कारण राहुल के पिता का स्वास्थ्य गिरता जा रहा था अचानक राहुल पिता के देहांत की सूचना ने राहुल को हतप्रभ कर दिया  घर में कुआरी बहन की शादी छोटे भाई की पढ़ाई का दायित्व का खर्चा कहा से उठाये राहुल अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति ही नहीं कर पा रहा था अब राहुल की जिद पालने वाला शख्स जो नहीं रहा जिद जिसके बलबूते राहुल हर बात मनवा लेता था अब कुंठा और तृष्णा का कारण बन चुकी थी