Total Pageviews

Sunday, September 6, 2015

विष्णु वराह मंदिर मझौली


 भगवान विष्णु के वराह अवतार के विश्व में कई मंदिर है।  परन्तु ग्राम मझौली  जबलपुर मध्यप्रदेश में स्थित वराह देव की प्रतिमा अत्यंत विशालकाय और चमत्कारी है।  यह प्रतिमा ग्यारही शताब्दी की काले पत्थर से निर्मित है। 
उत्कृष्ट शिल्प की प्रतीक इस प्रतिमा की विशेषता यह है ,की वराह देव की थूंथन के अधो भाग पर भगवान शेषनाग विराजित है।  जिनके नीचे भगवान यो नारायण प्रतिष्ठित है यह प्रतिमा काले रंग के दुर्लभ प्रजाति के पत्थर पर बनी  है स्थानीय लोगो की किवदंती यह है कि  गाँव के समीप एक सरोवर को में ढीमर युवक को मत्स्य  आखेट करते हुए यह प्रतीमा लघु आकार में मिली थी शनै  शनै इसके आकर में विस्तार होते वर्तमान स्वरूप पाया मझौली ग्राम जबलपुर से मात्र ४५ कि. मी  की दूरी पर स्थित है सुन्दर रमणीक पहाड़ियों के मध्य गुजरते हुए सड़क मार्ग से प्रकृति के अंश में ईश्वरीय शक्तियों को अनुभूति होती है