Total Pageviews

Saturday, July 7, 2018

समय

समय की सत्ता से 
कोई अछूता नहीं 
समय बुरा हो तो 
अपने भी पराये हो जाते है 
समय अच्छा हो तो 
पराये भी अपने हो जाते है 
जो समय के साथ गतिमान रहे
 उसे साध्य प्राप्ति से कोई रोक नहीं सकता 
समय किसी का इन्तजार नहीं करता 
सही समय का इन्तजार करने से 
बिगड़े काम भी सुधर जाते है 
समय शिव है समय सूर्य है समय चंद्र है 
जो समय के साथ नहीं चल सका 
वह अप्रासंगिक है 
समय पर प्राप्त सूचना का अर्थ है 
असमय होने वाली हानि 
दुर्घटना कहलाती है 
जबकि समय पूर्व प्राप्त
 अभिलिषित पदार्थ या लक्ष्य की प्राप्ति 
अनुकंपा कहलाती है 
समय पर परिश्रम से प्राप्त 
उपलब्धि पुरुषार्थ कहलाता है 
समय बीतने के साथ जख्म 
कितना भी गहरा हो भर जाता है
समय का प्रहार अत्यंत निर्मम होता है 
जिसने सही समय पर सही काम किया 
वह अनुशासित है 
समय और श्रम का समुचित समन्वय 
समाधान प्रदान करता है 
धन के अपव्यय को रोकता है 
इसलिए समय की सत्ता को पहचानो 
समय पर स्वयं की क्षमता को जानो