Total Pageviews

Monday, August 31, 2015

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन पर हम रक्षा करे प्रकृति की 
रक्षा बंधन पर हम रक्षा करे हम संस्कारो की 
रक्षा बंधन पर हम रक्षा करे हम संस्कृति की 
सुरक्षा करे हम मेघा और प्रतिभा की 
 रक्षा करे हम धर्म की कर्म की नारी की शर्म की 
रक्षा करे भद्र  जन  की 
रक्षा करे हम सत्य की प्रण  की किसी के प्राण की 
रक्षा करे हम सच्चे और अच्छे रिश्तो की 
संवेदना से परिपूर्ण फरिश्तो की 
रक्षा बंधन मात्र भाई बहनो के रक्षा का सूत्र नहीं 
यह सूत्र है रक्षा का हमारे बुजुर्गो बच्चो ,और नारी  के स्वास्थ्य का 
वातावरण और पर्यावरण के सरंक्षण का 
इसलिए रक्षा बंधन के पर्व को सही अर्थो में अपनाओ 
रक्षा के सूत्रों को हाथो में ही नहीं सृष्टि  और निज संस्कारो में सजाओ

 

Monday, August 3, 2015

कमला

आज कमला उम्र के सत्तरवे वर्ष को पार कर रही थी
 पर उसका सम्मान जनक जीवन पूरी तरह समाप्त हो गया था 
जिन बच्चो  बहुत सी अपेक्षाओं के साथ बड़ा किया
 आज वे ही उसे प्रताड़ित कर रहे थे 
बात बात पर बहुए उसे शब्द बाणो  से घायल कर रही थी 
किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में उसे अनदेखा किया जाता रहा है
लगता था जैसे उसने अपनी जिंदगी जो जीना थी जी ली 
अब तो वह अपना बुढापा खराब कर रही है 
 कमला को यह दिन क्यों देखना पड़ा ?
इस प्रश्न पर उसकी आँखों में आंसू छलक  उठे 
क्या कहती वह  उसे अपनी युवा अवस्था के दिन याद आ गए 
जब वह स्वेच्छाचारी जीवन जीती थी 
पति को तरह तरह से प्रताडित  करती  थी 
बच्चो को बुरी बुरी गालिया देकर सम्बोधित करती  
वह समय निकल गया पति परलोक गमन कर चुके 
बची बूढी वैधव्य अवस्था उसे समझ में आ चुका था 
की उसका बुढ़ापा बर्बाद होने कारण  में वह स्वयं है

उपयोगिता का सिध्दांत

उपयोगिता  का सिध्दांत  शाश्वत है 
व्यक्ति कितना मूल्यवान इसका निर्धारण उसकी उपयोगिता के आधार पर किया  सकता है 
यदि आप किसी व्यक्ति के लिए उपयोगी नहीं है तो आपका जीवन निरर्थक  है 
व्यक्ति का सारा कर्म कौशल्य और योग्यता व्यर्थ है  जब तक वह उपयोगी नहीं है
यदि आप में किसी के उपयोग करने की क्षमता नहीं है तो निश्चय आपका कोई व्यक्ति उपयोग कर सकता है 
अपना उपयोग नहीं होने देना 
और दूसरे का उपयोग कर लेना 
यही व्यवहारिक जगत में तथाकथित सफल व्यक्तियों की सफलता की कसौटी है 
किसी व्यक्ति ने कितने व्यक्तियों को उपयोगी बनाया और उपयोग किया यह उसकी नेतृत्व क्षमता को भी दर्शाता है 
एक कमजोर व्यक्तित्व वाला शख्स 
अपना उपयोग होने देता है 
कभी कभी तो हमें मालुम ही होता है 
और लोग हमारा उपयोग कर लेते है
 इसलिए उपयोगिता का सिध्दांत बहुत उपयोगी है