Total Pageviews

Friday, February 12, 2016

भगवान पशुपतिनाथ

 





भगवान पशुपतिनाथ की यह मूर्ति
 माँ शिवना के तट  पर स्थित है
 प्रतिमा उत्कृष्ट प्रकृति के संगमरमर के पत्थर पर प्राचीन समय में दशपुर नगर के 
 महाराजा यशोधर्मंन  द्वारा 
तत्कालीन शिल्पकारों से तैयार करवाई गई थी 
दशपुर नगर को वर्तमान में 
मन्दसौर नगर के रूप में जाना जाता है 
मन्दसौर नगर पौराणिक काल में 
रावण की पत्नी मंदोदरी का पीहर था 
इसलिए दशानन की प्राचीन मन्दसौर के क्षैत्र 
जिसे खानपूरा नाम से सम्बोधित करते है
 में दशहरे पर दहन नहीं किया जाता 
अपितु जामाता होने से उसकी मूर्ति की 
पूजा की जाती है 
दशपुर के राजा यशोधर्मन अत्यंत शक्ति शाली थे उन्होंने आक्रमण कारी शक हूँण  को 
पराजित किया था 
भगवान पशुपतिनाथ की यह मूर्ति 
शिवना नदी में दबी हुई एक रजक को 
उस समय प्राप्त हुई थी 
जब वह नित्य प्रतिदिन मूर्ति के मस्तक पर
 वस्त्र प्रक्षालन करता था 
काफी समय व्यतीत होने पर रजक को
 भगवान पशुपतिनाथ ने रजक को 
स्वप्न में दर्शन देकर कहा की
 मुझे नदी में से निकालो 
इस पर रजक द्वारा स्थानीय निवासियों को 
 स्वप्न की बात सुनाने पर 
जब खुदाई प्रारम्भ की गई तो
 विशाल मूर्ति जो इस वीडियो में दिखाई दे रही है मिली मूर्ति को स्वामी प्रत्यक्षानन्द महाराज द्वारा स्थापित किया गया तब से यह मूर्ति विश्व में विद्यमान  भगवान  पशुपतिनाथ की सबसे वृहद
 अष्टमुखी प्रतिमा है


चिंतन(chintan): वेश ,परिवेश ,विसंगति

चिंतन(chintan): वेश ,परिवेश ,विसंगति: मात्र बाह्य आकार , प्रकार ,वेश या परिवेश  किसी व्यक्ति या स्थान की वास्तविक पहचान नही करवा सकते है वास्तविक पहचान किसी भी...