Total Pageviews

Sunday, July 29, 2018

सावन की बारिश

सावन का महीना 
हरियाली उमंग उत्सव का महीना है  
सावन की बारिश को 
साहित्यकारों ने 
अपने अपने तरीके से 
रचनात्मकता दी है 
सावन की फुहार बच्चो के साथ 
बड़े और बूढ़ो  को भी सकून देती है 
अभिषेक हवन आदि आध्यात्मिक अनुष्ठानो के लिए इस माह का अत्यधिक महत्व है 
सावन और शिव 
एक दूसरे के पर्याय है 
सावन भी कल्याणकारी है 
शिव भी कल्याणकारी है 
कुपित होने पर 
सावन भी प्रलयंकारी है 
शिव भी प्रलयंकारी है
सावन की हरियाली जीव जन्तुओ को 
तुष्टि और तृप्ति प्रदान करती है 
इसलिए शिव के पशुपतिनाथ 
स्वरूप की सार्थकता 
परिलक्षित होती है 
सावन मन को भाता है सावन में मन कुछ गाता  है 
सावन का सहारा एक छाता है 
सावन में प्रकृति की छटा अद्भुत है निराली है 
बहती हुई नदिया हुई मतवाली है 
कुदरत ने भी अपनी सुंदरता सम्हाली है 
सावन में पंछियो  के कलरव में 
 नियति का गुणगान है 
नियति में नारी है नारी एक शिवा है 
शिव कराते अमृत पान है 
इसलिए सावन में ज्योतिस्वरूप 
शिव का कर लो आव्हान है 
सावन सृष्टि की शुध्दि है शुध्दि में बुध्दि है 
सावन शुचिता का पर्व है 
ऋतुओ का उत्साह है जीवन का गर्व है 
सावन देवताओ का अभिनन्दन है 
नियति का आचमन है 
गंगा और जमुना के चरणों   में
 यह मौसम का वंदन है
सावन भक्तो की भक्ति है संतो की श्रध्दा है 
नदियों  की आरती है
नदियों के शुध्दिकरण  को 
कई शासकीय योजनाए 
क्रियान्वयन को निहारती है 
परन्तु नियति माँ हमारी प्यारी नदियों को
 आकाशीय  निर्मल जल से 
  संवारती है सुधारती है


No comments:

Post a Comment